मेरठ, फरवरी 5 -- सरधना। धर्म रक्षा सेवा सत्संग मंडल ने दौराला थाने क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का नाम गोविंद गढ़ रखने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को एसडीएम सरधना को एक ज्ञापन भी सौंपा है। धर्म रक्षा सेवा सत्संग मंडल के संयोजक व पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम उपाध्याय ने एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर को ज्ञापन देते हुए बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब फिर से औपचारिक रूप से ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन देने वालो में जसबीर सिंह, मुन्नी देव प्रधान, विपिन चौधरी और गिरीश प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.