समस्तीपुर, फरवरी 2 -- पूसा। वैनी थाना के मोहम्मदपुर कोआरी पंचायत में हुई मारपीट की घटना में संतोष कुमार साह का सर फट जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में जख्मी के फर्द ब्यान के आधार पर वैनी थाने में केस दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में सर फोड़ने समेत कई आरोप लगाये गये है। वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि मामले में तीन लोगो को गिरफ्तार कर अग्रेतर कारवाई के लिए कोर्ट भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितो में चंदन कुमार, रामबाबू कुमार एवं उनके पिता भोला साह को गिरफ्तार किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...