रुडकी, फरवरी 16 -- लक्सर। ऊर्जा निगम की टीम ने मौहम्मदपुर कुन्हारी में छापेमारी की। वहां नफीसा पत्नी इकबाल तथा यूनुस और युसूफ पुत्रगण यासीन के घर बिजली की चोरी पकड़ी गई। तीनो के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में जेई पवन सक्सेना के अलावा लाइन स्टाफ नितिन कुमार, विक्की कुमार, अशरफ, राजवीर, मोहन, बंटी कुमार शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...