पलामू, जनवरी 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज-हैदरनगर मुख्य सड़क के सोनबरसा गांव के समीप मंगलवार के दिन में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। घायलों का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मधुशाला रोड निवासी 28 वर्षीय रवि कुमार दास के रूप में की गई है जबकि जख्मी माहुर गांव निवासी 18 वर्षीय प्रियंका कुमारी एवं 50 वर्षीय कार चालक गुलाब सिंह हैं। मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि मंगलवार के करीब 12 बजे दिन में दो टेंपो एवं एक कार से हुई दुर्घटना में एक की मौत हो गई है जबकि दो लोग जख्मी है। मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव पर जनों को सौंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.