पलामू, जनवरी 31 -- हैदरनगर। कृषि प्रौद्योगिक प्रबंध अभिकरण की पलामू यूनिट की ओर से गुरुवार को मोहम्मदगंज के टोला झारीवा में कृषक पाठशाला लगाया गया। बिहारी मेहता ने का संचालन करते हुए किसानों को वैज्ञानिक विधि से फूलगोभी की खेती जैविक खाद से करने की ट्रेनिंग दी। एटीएम युसूफ कुमार व प्रशांत तिवारी, कृषि मित्र दीपक कुमार मेहता ने इसके खेती करने के संबध में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का समापन पंचायत समिति सदस्य ममता देवी की उपस्थिति में किया गया। इसमें किसान महेंद्र मेहता, सच्चिदानंद मेहता, महंग यादव, राजेंद्र मेहता, सीमा देवी, सुजानती देवी, सुमित्रा देवी, पुनिया देवी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...