मैनपुरी, फरवरी 14 -- शहर में सुबह से ही वैलेंटाइन डे का उत्साह था। कोई खुलेआम तो कोई चोरी छिपे प्यार का इजहार करता नजर आया। मोबाइल पर मैसेज और वीडियो भेजे गए। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वैलेंटाइन डे की बहार नजर आयी। कुछ लोग आधुनिक रंग में रंगे दिखे तो कुछ लोगों ने प्रेम से जुड़े इस त्योहार को दूसरे अंदाज में मनाया। स्कूलों में माता-पिता के पूजन के कार्यक्रम हुए। पहरे से बचने के लिए युवाओं के जोड़े कारों, बाइकों से सड़कों पर रफ्तार भरते नजर आए। इस दिवस का विरोध हुआ, युवाओं की टोलियां डंडे लेकर सड़कों पर नारेबाजी करते हुए देखे गए। शहर के लोहिया पार्क में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। यहां पुलिस तैनात हुई तो कुछ लोग गेट से ही लौट गए। कुछ लोगों ने अंदर जाने की हिम्मत दिखाई तो पुलिस ने उसे वापस कर दिया। शाम तक पहरा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.