देवरिया, फरवरी 2 -- बरहज। दियारा के परसिया देवार में सपा नेता विजय रावत व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव के नेतृत्व में मोहन सेतु का निर्माण शुरू करने, कटान रोकने व पीपा पुल पर एप्रोच बनाने की माँग को लेकर रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विजय रावत व राजेश यादव ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है भाजपा सरकार द्वेष भावना से काम कर रही हैं जिसका जीता जागता उदाहरण मोहन सेतु है जो पिछले दस सालों से अधूरा पड़ा है। कटान से सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि नदी में विलीन हो गई हैं। इस दौरान दिनेश यादव, सुशील यादव, विकास कुमार, सुरेश चौरसिया, अमरजीत, राम सिंह, शेषनाथ, आलोक, दुष्यन्त यादव, रतन कुमार, महात्मा यादव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...