देवरिया, जून 3 -- बरहज, हिन्दुस्तान टीम। सरयू में सोमवार की शाम दोस्तों के साथ स्नान करते समय एक नौ वर्षीय बालक डूब गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस नाविकों की मदद से बालक की तलाश में जुट गई। बरहज थाना क्षेत्र के पुराना बरहज निवासी संगम प्रसाद 9 वर्ष पुत्र राधेश्याम प्रसाद शाम चार बजे अपनी बहन पूजा और दोस्तों के साथ नदी स्नान करने मोहन सेतु के निकट गया। सभी दोस्त मस्ती में नहा रहे थे। इसी बीच संगम गहरे पानी मे चला गया। भाई को पानी मे डूबता देख पूजा और उसके दोस्त शोर मचाने लगे। बच्चों का शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचते तब तक संगम सरयू के आगोश में समा गया। बहन पूजा रोते हुए घर पहुंची और घर वालों को घटना के बारे में वताया। बदहवास पिता और अन्य लोग नदी तट पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि स्थानीय नाविकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.