गाज़ियाबाद, दिसम्बर 25 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम शक्ति खंड 2 निवासी वीणा वादक पंडित अजय पी. झा को गुरुवार को राष्ट्रीय अटल संगीत शिखर सम्मान-2025 से नवाजा गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित अटल सम्मान समारोह में उन्हें मिला। मूल रूप से दरभंगा निवासी पं. अजय पी. झा ने मोहन वीणा जैसे दुर्लभ शास्त्रीय वाद्य को वर्षों की साधना और नवाचार से विशिष्ट पहचान दिलाई है। चयन समिति ने देशभर से प्राप्त आवेदनों पर विचार के बाद उनका चयन किया। समिति में पद्मश्री नलिनी-कमलिनी, सांसद मनोज तिवारी, कुमार विशु, सोनू शर्मा तथा भुवनेश सिंघल समेत अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.