मथुरा, जून 12 -- संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को परखम आयेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था तीन लेयर में रहेगी। संघ प्रमुख यहां संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग में आरहे हैं। जानकारी के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को सुबह 08:30 बजे दिल्ली स्थित केशव कुंज से सड़क मार्ग द्वारा दोपहर 11:30 बजे दीनदयाल गो ग्राम, परखम पहुंचेंगे। यहां वह संघ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मोहन भागवत 14 जून को शाम 05:00 बजे यहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। संघ प्रमुख गो ग्राम परखम में सप्तऋषि परिसर की गौतम ऋषि कुटीर में प्रवास करेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय रहेगी। इसके अलावा आसपास एवं आने जाने वाले रास्तों पर स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात रहेगी। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष इन वर्गों में सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत या सरकार्यवाह दत्तात्रेय ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.