अल्मोड़ा, दिसम्बर 2 -- किसान मंच उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय ने प्रगतिशील किसान बाड़ीकोट निवासी मोहन सिंह बिष्ट को ब्लॉक भिकियासैण का किसान मंच अध्यक्ष नियुक्त किया है। मोहन सिंह ने अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने पर प्रदेश संगठन का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ब्लॉक कार्यकारणी गठित की जाएगी। संगठन को मजबूत बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...