अल्मोड़ा, अगस्त 4 -- शहीद बिशन सिंह बोरा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सोमेश्वर में शिक्षक अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया। मोहन सिंह बोरा को संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्य नंदन राम पदेन उपाध्यक्ष, नीलम गैड़ी, अमित देवराड़ी सचिव, शंकर गोस्वामी कोषाध्यक्ष, महेंद्र बोरा उप सचिव बने। संरक्षक मंडल में शिवेंद्र बोरा व सुरेंद्र बोरा और त्रिभुवन उपाध्याय, मनोज भट्ट, जीवन सिंह बोरा व हीरा देवी सदस्य बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...