गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। नगर निगम ने अप्सरा बॉर्डर के पास मोहन नगर जोनल कार्यालय को नये सिरे के बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। भवन के निर्माण में करीब 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चार मंजिला आधुनिक नगर निगम भवन का निर्माण करीब दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया जा रहा है। भवन का निर्माण कार्य 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। मोहन नगर के वार्ड संख्या 34 में जीटी रोड पर जोनल कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। बुनियाद में सरिये का जाल बिछाकर लेंटर डालने कि तैयारी है। इससे भवन को मजबूती मिलेगी। मोहन नगर जोन सहायक अभियंता निर्माण विभाग गणेशी लाल ने बताया कि यह नया जोनल कार्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। भवन में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे फाइलों और कार्यों का निस्तारण डिजिटल माध्यम से तेज और प...