आरा, दिसम्बर 17 -- पीरो, संवाद सूत्र पीरो थाना क्षेत्र के मोहन टोला गांव के खलिहान में रखे धान के बोझे जलकर राख हो गये। छवरही जंगल महाल पंचायत की मुखिया फूलकुमारी देवी और मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुशवाहा से आग लगने की जानकारी मिलने पर पहुंचे अग्निश्मन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से मोहन टोला निवासी विनय चैधरी की पत्नी नमिता देवी के पांच बीघा से काटी गयी धान की फसल जलकर राख हो गयी। मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुशवाहा ने मामले की जांच करने और मुआवजा दिलाये जाने का अनुरोध एसडीओ और सीओ से किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...