भभुआ, फरवरी 24 -- जिला नियोजनालय सह मॉडल कॅरियर सेंटर की पहल, कई कंपनियां करेंगी चयन बारहवीं से स्नातक पास तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग, तैयारी अंतिम चरण में (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। राज्य सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की देखरेख में 26 एवं 27 फरवरी को जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर द्वारा रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है। 26 फरवरी को रामपुर के प्रखंड कौशल विकास केंद्र कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में यूथकेयर एंड स्किल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कंप्यूटर व अंग्रेजी शिक्षक एवं एडमिशन मोबिलाइजर पद के लिए स्नातक व केवाईपी योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन ...