लखनऊ, जून 21 -- अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान के तहत एलडीए प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। शनिवार को प्रवर्तन टीम ने मोहनलालगंज में अवैध रूप से विकसित हो रही टाउनशिप को ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि पद्मजा इन्फ्रा बिल्ट की प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया है। पद्मजा इन्फ्रा के राजीव सिंह मोहनलालगंज के हरिकंशगढ़ी में माइनर के किनारे लगभग तीन बीघा जमीन पर अवैध कालोनी बसा रहे थे। इसके लिए एलडीए से ले आउट स्वीकृत नहीं कराई थी। मौके पर तेजी से कालोनी का निर्माण चल रहा था। इस अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया गया था। विहित कोर्ट ने ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए थे। आदेश का पालन कराने के लिए शनिवार को प्रवर्तन टीम हरिकंशगढ़ी पहुंची। प्राधिकरण पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.