लखनऊ, फरवरी 16 -- जबरौली में शनिवार रात सम्पत्ति विवाद में बेटे ने बुजुर्ग दंपति को हथौड़ी से कूच डाला। दोनों खून से लथपथ दर्द से तड़पने लगे। यह देख आरोपित को पत्नी ने रोकने का प्रयास किया तो धक्का देकर भाग गया। बहू ने पुलिस की मदद से सास-ससुर को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां रविवार सुबह दोनों की मौत गई। जबरौली के जगदीश शर्मा (70) अपनी पत्नी शिव प्यारी (68), बहू मोनी और पोते के साथ पड़ोसी शशांक तिवारी के घर बर्थडे पार्टी में गए थे। बड़ा बेटा वृतकेत प्लाईवुड फैक्टरी से रात करीब नौ बजे घर लौटता है। उसके लिए खाना पैक करा कर लाए थे। रात करीब 9:30 बजे वृतकेत लौटा और पिता से दस बिस्वा जमीन अपने बेटे के नाम करने के लिए कहने लगा। जगदीश इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने जमीन बेच कर छोटे बेटे देववृत की शादी करने का मन बनाया था। इसको लेकर पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.