लखनऊ, फरवरी 21 -- सम्पूर्ण समाधान दिवस - पांचों तहसीलों में 504 शिकायतें आईं, 73 का निस्तारण मौके पर - तहसील सदर में डीएम ने 12 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया लखनऊ। हिटी जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मोहनलालगंज में पहले तल तक समाधान दिवस में पहुंचे वृद्ध संघर्ष करते दिखे। यहां बुजुर्गों की परीक्षा ले रहीं हैं सीढ़ियां। मलिहाबाद की मैंगो बेल्ट में हरे पेड़ों की कटान का मुद्दा स्थानीय नागरिकों ने उठाया। सरोजनीनगर में तालाब व अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को हटाने की मांग उठी। वहीं, सदर तहसील में डीएम विशाख जी ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मोहनलालगंज: पेंशन पाने की उम्मीद के सहारे पहुंची वृद्धा मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगं...