लखनऊ, अप्रैल 12 -- मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के ओल्ड पॉवर हाउस परिसर में लगा पेड़ शनिवार दोपहर बाद कालेश्वर पुरम कालोनी को जाने वाले रास्ते में गिर गया। जिससे रास्ता बंद हो गया। लोगों को दूसरे रास्ते से आना जाना पड़ा। सोशल मीडिया में मैसेज वॉयरल होने के बाद पेड़ काटकर हटाया गया। शाम लगभग साढे चार बजे अचानक पेड़ रास्ते पर गिर पड़ा। गनीमत रही उस समय वहां से कोई गुजर नही रहा था। रायबरेली हाइवे से कालोनी जाने वाला रास्ता बंद हो गया। लोगो ने सोशल मीडिया में मैसेज वॉयरल कर जानकारी दी जिसके बाद पेड़ काट कर हटाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.