लखनऊ, मार्च 20 -- होली के दिन विभूतिखंड थाने में अधिवक्ताओं की पिटाई के मामले को लेकर गुरुवार को भी मोहनलालगंज तहसील में वकीलों ने काम नही किया। लगातार चौथे दिन वकीलों की हड़ताल जारी रही। जिससे तहसील की कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई नही हो सकी। सोमवार से लगातार मोहनलालगंज तहसील के वकील हड़ताल पर चल रहे हैं। जिससे कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई ठप्प पड़ी है। वकीलों की हड़ताल से गुरुवार को भी कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला व महामंत्री राम लखन यादव की अगुवाई में बैठक कर गुरुवार को भी हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.