लखनऊ, मार्च 23 -- शनिवार की देर शाम हल्की बारिश के बीच मोहनलालगंज क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। रात्रि भर ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। रविवार सुबह आठ बजे के बाद बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो सकी। शनिवार देर शाम बारिश शुरु होने के साथ ही सिसेंडी, कनकहा, फत्तेखेड़ा क्षेत्र के फीडर के साथ इंड्रस्ट्रियल एरिया की बिजली सप्लाई ठप्प हो गई। जिससे कनकहा, गौरा, सिसेंडी व फत्तेखेड़ा क्षेत्र के दर्जनों गांव में रात्रि भर बिजली गुल रही ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मियों ने रात में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास नहीं किया। सुबह आठ बजे के बाद लाइनें दुरुस्त करने के बाद सप्लाई व्यवस्था बहाल हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.