देवघर, नवम्बर 3 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर हाट में रविवार देर रात दो दुकानदारों के बीच हुई मारपीट हो गई। उसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी परिवारवालों को होते ही इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। घायल थाना क्षेत्र के बाघमारी गांव निवासी किशोर यादव है। परिजनों ने बताया कि रविवार रात लगभग 11 बजे दुकान में अंडा बेच रहा था। बगल के दुकानदार ने सामने गड्ढा कर कचरा फेक दिया। विरोध करने पर दोनों में विवाद बढ़ गया और गाली-ग्लौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में किशोर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.