देवघर, जनवरी 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत व पारदर्शी बनाने की दिशा में एक नई पहल की जा रही है। अब क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षक, अपने-अपने विद्यालय में नामांकित बच्चों का हाउसहोल्ड सर्वे करेंगे। इस सर्वे के तहत न केवल बच्चों के घरों की जानकारी एकत्र की जाएगी, बल्कि विद्यालय से बच्चे के घर तक पहुंचने वाले मार्ग का भी ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य बच्चों की नियमित उपस्थिति, विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों और उनके पारिवारिक एवं सामाजिक परिवेश की वास्तविक स्थिति को समझना है। सर्वे के दौरान शिक्षक बच्चों के घर जाकर उनके अभिभावकों से संवाद करेंगे और यह जानकारी लेंगे कि बच्चे किस मार्ग से विद्यालय आते-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.