देवघर, फरवरी 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार को मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रशासन द्वारा सभी प्रखंड कर्मियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन मोहनपुर अंचल अधिकारी अमृता कुमारी की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान कुल 25 लोगों ने रक्तदान किया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। शिविर में काउंसलर आकांक्षा सिन्हा, लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार एवं बुद्धि नाथ झा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.