देवघर, जनवरी 26 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बसडीहा और तीरनगर के ग्रामीणों के साथ मिलकर भाकपा माले नेता-कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का मार्ग चोपामोड़ से चंदनाठाढ़ी मोड़ तक था। भाकपा माले नेता जयदेव सिंह ने कहा कि यह यात्रा संविधान विरोधी पदाधिकारियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के रूप में आयोजित की गई। प्रदर्शनकारियों ने संविधान उल्लंघन कर तीर नगर व बसडीहा गांव के 5 परिवारों को बेघर करने का आरोप लगाया। भाकपा नेता अरुण कापरी ने कहा कि संविधान के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ भाकपा माले का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने संविधान रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से सरकार से अपील की गयी कि संविधान विरोधी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। कहा कि जो अधिकारी संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ उचित...