देवघर, सितम्बर 28 -- देवघर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मोहनपुर प्रखंड में विजयादशमी उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर भव्य पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ मोहनपुर के स्वयंसेवक अमन राज गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक राजीव कामत, जिला कार्यवाह राजेश कुमार, सह खंड कार्यवाह सुनील मंडल और एकल विद्यालय के सह अध्यक्ष भोला गुप्ता ने बौद्धिक सत्र को संबोधित किया। संघ के शताब्दी वर्ष की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर योगेंद्र कुमार, प्रकाश कुमार, बलवंत कुमार, अभिषेक ठाकुर, अश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.