शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- क्षेत्र के गांव मोहनपुर में रविवार रात ग्राम देवता की पूजा आयोजित की गई। यज्ञाचार्य पंडित चंद्रदेव पांडेय के मंत्रोच्चारण के बीच यजमान रवि वर्मा, अभिषेक मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, रितेश मिश्रा, नितिन बाजपेई, मीनू मिश्रा, संजू तिवारी, सौरभ तिवारी, प्रशांत बाजपेई और कल्लू ने यज्ञ में पूर्ण आहुति दी। अभिषेक मिश्रा ने बताया कि गांव में सुख-शांति के लिए प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। पूजा के बाद बरोसी लेकर गांव की परिक्रमा की गई और प्रसाद वितरित हुआ। कार्यक्रम में व्यवस्थापक दीपू वाजपेई, अमित मिश्रा, रिंकू मिश्रा, विमलेश वर्मा, वीर वर्मा, मुनि शुक्ला सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...