देवघर, फरवरी 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को दो दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य गीता मंडल, डॉ. विकास कुमार केसरी एवं डॉ. रवि सुंदर प्रभात ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में करीब 200 मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। आयुष पद्धति के तहत मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार, जीवनशैली में सुधार और रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र के दौरान योग विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...