देवघर, जून 16 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र से एक बड़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आई है, जहां स्थानीय जनवितरण प्रणाली के डीलर द्वारा ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि डीलर ने लाभुकों को सिर्फ एक माह का राशन दिया, लेकिन अंगूठा 2 महीने के राशन का लगवा लिया। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे अब इस मनमानी के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। राशन की कटौती और धोखाधड़ी : मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत कई गांवों के राशनकार्डधारियों का कहना है कि डीलर ने उन्हें यह कहकर बुलाया कि राशन वितरण हो रहा है। जब ग्रामीण ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाते थे, तो उन्हें यह नहीं बताया जाता था कि किस माह का राशन दिया जा रहा है। न ही पर्ची देता है। बाद में कुछ लाभुकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.