समस्तीपुर, जनवरी 24 -- शाहपुर पटोरी,। पटोरी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में देसरी क्रिकेट क्लब को हराकर मोहनपुर डायमंड क्रिकेट क्लब ने फाइनल मैच में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। 25 जनवरी को मोहनपुर की टीम का मुकाबला पूसा यूनिवर्सिटी से होगा। स्थानीय एएनडी कॉलेज में चल रहे प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में मोहनपुर डायमंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देसरी क्रिकेट क्लब को 45 रनों से पराजित कर दिया। मैच में मोहनपुर डायमंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन मध्यक्रम में सुमन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर ताबड़तोड़ 52 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी की बदौलत मोहनपुर डायमंड ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर ...