गया, जनवरी 5 -- मोहनपुर और बोधगया प्रखंड को जोड़ने वाली लाडू गांव के समीप से गुजरी निरंजना नदी पर पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीण कार्य विभाग से करीब 19 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से 380 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। निरंजना नदी पर पुल निर्माण को लेकर आपके अपने अखबार हिंदुस्तान में भी कई बार प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। पुल निर्माण कार्य की पहली कड़ी के तहत नदी में मशीन से पीलर खड़ा करने के लिए पाइलिंग की जा रही है। पुल निर्माण कार्य में दर्जनों मजदूर कड़ाके की ठंड में भी लगे हैं। मोहनपुर के लाडू गांव के समीप से निरंजना नदी गुजरती है। नदी के उस पार बोधगया प्रखंड है। नदी में पानी न रहने पर लोग आवाजाही मजे से कर लेते हैं। नदी में पानी आ जाने के बाद संबंधित इलाके का बोधगया प्रखंड से संपर्क टूट जाता है। इस ...