देवघर, जनवरी 11 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड के अंतर्गत नौ पंचायतों में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस संबंध में मोहनपुर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह बीडीओ संतोष कुमार चौधरी के निर्देश पर शनिवार को आधिकारिक चिट्ठी जारी की गई है। चयन प्रक्रिया निर्धारित तिथियों पर संबंधित पंचायतों में आयोजित की जाएगी। जारी पत्र के अनुसार बांक पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पुजहर टोला में, सुअरदही पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय योगिया में, राढ़िया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र भवन में, कटवन पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में, घुटियाबड़ाआसान पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में तथा दहीजोर पंचायत के महत्वाईनडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सेविका एवं सहायिका के चयन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके अलावा अन्य पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.