देवघर, फरवरी 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में साली आशा देवी की कुल्हाड़ी से हत्या और साढू विकास कुमार राय पर जानलेवा हमला के आरोपी पप्पू राय को पुलिस ने बिहार के बांका जिला के जयपुर थाना क्षेत्र के जमदाहा गांव से गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह मजदूरी के रुपए मांगने साली के पास गया था। जब उसने अपनी साली आशा देवी से पैसे मांगे, तो उसने रुपए देने से इंकार कर दिया। इससे विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर साली पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे साढ़ू विकास कुमार राय पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि विकास कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.