देवघर, मई 3 -- देवघर प्रतिनिधि देवघर-गोड्डा सड़क पर मोहनुपर थानांतर्गत चोपा मोड़ के समीप हाई स्कूल मोहनपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गोड्डा जिला बल के 36 वर्षीय जवान नीलमणि पासवान की मौत हो गई। दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई। मृतक मूल रूप से रिखिया थाना के महेशमारा, खोरी महुआ निवासी था। हालांकि वर्तमान में कुंडा थाना के ठाढ़ीदुलामपुर में घर बनाकर रहता था। मृतक की पत्नी नीलम कुमारी को घटना की जानकारी होने पर देर रात सदर अस्पताल पहुंची। मृत पति का शव देखकर बेहोश हो गई। मृतक जवान की 34 वर्षीया पत्नी नीलम कुमारी ने बताया कि पति- नीलमणि ने 1 सितंबर 2011 को देवघर जिला बल में योगदान दिया था। वर्तमान में गोड्डा जिला बल में तैनात थे। पुलिस को दिए गए अपने बयान में बताया कि 1 मई की रात करीब 9:46 बजे पति का फोन आया था, जिसमें बताया था कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.