देवघर, जनवरी 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मोहनपुर थाना से बुधवार दोपहर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। थाना प्रभारी प्रिय रंजन कुमार ने रथ रवाना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यह जागरूकता रथ मोहनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांवों में भ्रमण करेगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी जाएंगी। हैंडबिल वितरण किया जाएगा तथा प्रचार वाहन में लगे रिकॉर्डेड संदेशों के माध्यम से भी लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जाएगा। पुलिसकर्मी आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाएंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.