देवघर, अप्रैल 6 -- देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर हटिया मैदान में शनिवार को 12 बजे श्रीश्री 1008 गायत्री महायज्ञ की भव्य और विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गयी। यात्रा में 1351 कलश कन्याओं और महिलाओं द्वारा उठाए गए, जो धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक ऐतिहासिक आयोजन था। यह शोभायात्रा मोहनपुर के विभिन्न हिस्सों से होती हुई यज्ञ स्थल तक पहुंची। वहां यज्ञ, हवन की शुरुआत हुई। तीन दिवसीय आयोजन शनिवार से शुरू हुआ, क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर साबित हो रहा है। यज्ञ हवन संध्या 6:30 से 10:30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान हरिद्वार से आए महात्माओं द्वारा प्रवचन और संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा, जो भक्तों को आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यज्ञ प्रमुख डॉ. विनोद कुमार मंडल ने की। धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.