देवघर, मार्च 9 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के देवथर चौक के समीप शनिवार शाम 6 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें 30 वर्षीय युवक गिरीश कोल गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घायल गिरीश कोल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया। घायल गिरीश कोल ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह चाट-चाउमीन दुकान खाने गया था। गाड़ी उसी स्थान पर खड़ी कर चाउमीन खा रहा था। खाने के बाद वह गाड़ी लेने गया था। उसी दौरान उसकी गाड़ी के पास खड़े एक व्यक्ति को हटने कहा तो उसने गिरीश से मारपीट कर दी। उसी दौरान अन्य ने उसपर गोली चला दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.