देवघर, जनवरी 13 -- देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के खुटाबांध गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक खुटाबांध निवासी 24 वर्षीय मोतीलाल दास है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी वर्षा कुमारी ने बताया कि पति- मोतीलाल दास दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। दो दिन पहले ही दिल्ली से घर आया था। घर आने के बाद से ही किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पत्नी के अनुसार, सोमवार रात दोनों के बीच कहा-सुनी बढ़ गई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई। उस दौरान पति ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। प...