देवघर, दिसम्बर 29 -- देवघर, प्रतिनिधि आईपीएल की तर्ज पर मोहनपुर प्रीमियर लीग सीजन-9 का उद्घाटन सोमवार को मोहनपुर हाट में हुआ। उद्घाटन प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत यादव, प्रमोद यादव, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव व बबलू दास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पहला मुकाबला एसकेवाई किंग्स-11 मोहनपुर और योगिया टाइगर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एसकेवाई किंग्स-11 मोहनपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। उद्घोषक राजीव ओझा ने खेल का आंखों देखा हाल प्रस्तुत किया। दर्शकों की तालियों व नारों से पूरा खेल मैदान गूंज उठा। इस अवसर पर शिव कुमार, पुरुषोत्तम यादव, ओम शर्मा, पिंटू यादव, समिति अध्यक्ष प्रेम राउत, सचिव संदीप कापरी, कोषाध्यक्ष भोला यादव, सिकंदर राउत, प्रियांशु यादव, रंजीत राउत सहित बड़ी संख्या में खेलप्र...