आगरा, फरवरी 10 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर के चालक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार को परिवारीजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक गत सोमवार की देर शाम करीब छह बजे कासगंज क्षेत्र के गांव कांतौर निवासी 50 वर्षीय गुड्डो देवी पत्नी जय सिंह राधा स्वामी सत्संग आश्रम के निकट सड़क पार करने के लिए खडी हुई थी। तभी मोहनपुरा की ओर से जा रहे तेज गति के अनियंत्रित ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाकर महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर फरार हो रहे चालक क...