देवघर, अक्टूबर 6 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के तेलभंगा बुढ़ियारी गांव में गुरुवार को हुए सनोज कुमार यादव का हत्याकांड में पुलिस अब मृतक के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। सूत्रों के अनुसार, सनोज के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट जल्द आने की संभावना है, जिससे मामले में अहम खुलासा हो सकता है। पुलिस का मानना है कि हत्या से पहले किन-किन लोगों से मृतक की बातचीत हुई थी, यह जानना केस की दिशा तय करने में सहायक हो सकता है। मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा सकता है। कॉल लॉग, मैसेज, सोशल मीडिया ऐप्स की गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.