देवघर, दिसम्बर 22 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत लुटियातरी गांव में रविवार को दूसरी विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता नंदलाल पंडित ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अजय कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर समाज सुधार और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। महापंचायत में पाखंड मुक्त समाज के निर्माण पर जोर देते हुए मृत्युभोज जैसी कुप्रथा के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया। सभा में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि ब्राह्मण एवं महापात्र को किसी भी प्रकार का दान नहीं दिया जाएगा। दान में होने वाले व्यय को गरीब तबके के बच्चों की शिक्षा सामग्री जैसे कॉपी, कलम आदि उपलब्ध कराने में उपयोग करने का निर्णय लिया गया। सभा में यह भी तय हुआ कि किसी परिवार में मृत्यु होने पर बिना निमंत्र...