नई दिल्ली, मार्च 13 -- मुसलमानों के लिए अस्पताल में अलग वार्ड की बातें कहकर विपक्षी दलों के निशाने पर आईं भाजपा की विधायक केतकी सिंह पर सहयोगी दलों ने भी हमला बोल दिया है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने केतकी सिंह के बयान वाली खबर को पोस्ट करते हुए लिखा कि मोहतरमा इलाज की जरूरत तो है। यही नहीं, रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने भी निशाना साध दिया है। रोहित ने जयंत चौधरी की ही पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा कि मोहतरमा, अपनी विधानसभा में व्यवस्थाओं पर ध्यान दें, अन्यथा जनता भी कई बार इलाज कर देती है। जयंत चौधरी ने भले ही केवल छह शब्द में अपनी बात रखी है लेकिन इसका इशारा हजारों शब्दों के बराबर माना जा रहा है। इससे पहले भी कांवड़ियों को लेकर आए एक आदेश के खिलाफ जयंत और उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.