गया, मार्च 16 -- गेहलौर थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों के फरार गया जिला का टॉप 10 में शामिल 50 हजार रुपए का इनामी नक्सली ओमप्रकाश यादव उर्फ ओमप्रकाश गौतम (42 वर्ष) को मोहड़ा से गिरफ्तार किया गया। मोहड़ा गांव पहले अतरी में था। वर्तमान समय में गेहलौर थाना में है। ओमप्रकाश पर अतरी थाना में गांव के ही रामरक्षा यादव की हत्या वर्ष 2007 मे करने, उसी परिवार के कपिल यादव की हत्या 2012 में करने के साथ-साथ 2016 में उसका मकान को डायनामाइट से उड़ानें के मामले दर्ज हैं। पुलिस कई वर्षों से इसे ढूंढ रही थी और वह पुलिस के पकड़ से दूर था। गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया। उक्त आशय की जानकारी अतरी थाना के प्रभारी रवि रंजन कुमार ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.