मेरठ, मार्च 24 -- मेरठ। शहर में बिजली लाइनों पर मरम्मत एवं बिजनेस प्लान, आरडीएसएस योजना के तहत चल रहे कार्यों, फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ऐसे में लोग बिजली के साथ पानी को भी तरस रहे है। रविवार को मोहकमपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में दिन में विभिन्न कार्यों के लिए शटडाउन लिया था, लेकिन शाम को जैसे ही बिजली आपूर्ति चालू करने की कोशिश की तो फाल्ट हो गया। रात में नौ बजे तक लोगों ने करीब 13 घंटे तक बिजली-पानी संकट झेला। बिजली सदृढ़ीकरण कार्यों के चलते गगोल द्वितीय उपकेंद्र के शताब्दीनगर फीडर, उद्योगपुरम के गगोल रोड, अछरौडा फीडर की बिजली दोपहर एक बजे से तीन बजे तक और गगोल प्रथम के जैनपुर फीडर की बिजली सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक शटडाउन लिया गया था। दिल्ली रोड स्थित मोहकमपुर उपकेंद्र से जुड़े विश्व एनक्लेव समेत कई इलाकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.