नई दिल्ली, मई 11 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। कंगना ने अपने कुछ नए वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में एक्ट्रेस को मोर को देखकर उसकी तरह नाचते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने आम पेड़ से आम तोड़े और अपने इस समय का आनंद लिया। कंगना ने पोस्ट में बताया है कि जिंदा रहने के लिए जिंदगी जरूरी है। इन तस्वीरों और वीडियो में उन्हें खुश देखा जा सकता है। मोर को देखकर नाचीं कंगना कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने सामने पंख फैलाए मोर को देखकर खुद भी डांस करने लगती हैं। अगले वीडियो में उन्हें पेड़ से आम तोड़ते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने एक्शन में लिखा, 'जिंदा रहने के लिए सिर्फ एक चीज जरूरी है और वह है जिंदगी। उम्मीद है कि हम जी नहीं रहे हैं, बल्कि जिंदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.