पलामू, दिसम्बर 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने 54 वां विजय दिवस मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं ने अल्बर्ट एक्का एवं संगत सिंह के तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध 13 दिनों तक चला । इसमें काफी जान माल की क्षति हुई। भारत पाकिस्तान युद्ध के असली हीरो अल्बर्ट एक्का थे। अल्बर्ट एक्का समेत कई सैनिक युद्ध में शदीद हो गए। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को धूल चटा दिए । भारतीय सैनिक अपने कौशल का परिचय देते हुए काफी संघर्ष किया। 16 दिसंबर को भारतीय सैनिकों के सामने 13 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्म समर्पण कर दिया। भारत विजय पताका फहरा दिया तथा बंगला देश का जन्म हुआ। इस अवसर पर संजय मिस्त...