पलामू, दिसम्बर 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं ने प्रभू यीशू की तस्वीर के समक्ष कैंडल जलाकर नमन किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि प्रभू यीशू का जन्म दिवस क्रिसमस दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म इस संसार में प्रेम व सद्भावना के विस्तार के लिए हुआ था। उन्होंने इस संसार को अंधेरे से उजाले के रूप में परिवर्तित किया। शांति के दूत के रूप में मानव जीवन के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। अपने अंदर के बुराइयों को त्याग कर नया जीवन धारण करना ही क्रिसमस है। मौके पर मनोज सिंह,रामायद उरांव, नन्हाक सिंह, प्रवीण टोप्पो, ऊषा करकेटा, रामप्रीत टोप्पो, उत्तम कुमार, गौतम कुमार, दीपक कुमार समेत...