धनबाद, जनवरी 28 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। डोमगढ़ बचाओ मोर्चा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को डोमगढ़ के अस्तित्व की रक्षा के लिए एफसीआई के ओएसडी सुरेंद्र सिंह शेखावत के ए वन बंगलों में घेराव किया। इस दौरान मोर्चा ने अनुरोध किया कि वे एफसीआई, हर्ल, सेल और केटीएमपीएल प्रबंधन के साथ मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित करें। इसपर शेखावत ने सुझाव दिया कि सांसद ही यह बैठक आयोजित कर सकते हैं। इस दौरान एफसीआई के वित्तीय और प्रशासनिक सलाहकार देवदास अधिकारी भी थे। घेराव में मोर्चा के संयोजक विदेशी सिंह, दिलीप मिश्रा, अध्यक्ष धीरज सिंह, जसप्रित कौर, अटका बेगम, गंगा देवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...