पूर्णिया, जनवरी 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला मुख्यालय के हाट थाना चौक पर भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में दूसरे चरण का एक दिवसीय महाधरना शांति पूर्वक संपन्न हुआ। भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के निर्देश के अनुसार धरना दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक हरिलाल पासवान ने की। किसान नेता अनिरुद्ध मेहता ने धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमें अपनी विचारों की आभिव्यक्ति, सभा करने,अधिवेशन करने का अधिकार दिया है। उड़ीसा के कटक में भारत मुक्ति मोर्चा एवं बामसेफ के अधिवेशन को रोका जाना भारतीय संविधान के द्वारा प्रदत्त अधिकारों का खुलमखुल्ला उल्लंघन है। धरना समाप्ति के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.